Aadhar Card ko PAN Card se kaise Link kare online – आधार को पैन कार्ड के साथ कैसे लिंक करें

User avatar placeholder
Written by Dhruv Kumar

December 11, 2025

Aadhar Card ko PAN Card se kaise Link kare online :- आधार को पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। अगर आपका पैन-आधार लिंक नहीं होता है तो आप RTR फाइल नहीं कर सकते है। साथ ही 50,000 से अधिक बैंक ट्रांजेक्शन करने के लिए भी पैन-आधार लिंक होना ज़रूरी है। और गवर्नमेंट के द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक लास्ट Date है, उसके बाद या तो आपका पैन कार्ड को रद्द किया जाएगा या फिर एक्स्ट्रा चार्ज बोलकर दुगना पैसे देने होंगे।

PAN card और Aadhaar card को लिंक करने का तरीका।

STEP 1 :- सबसे पहले नीचे दिए गए LINK पर क्लिक करके इसके ऑफिशल पोर्टल पर जाएं।

STEP 2 :- ऑफिशल पोर्टल पर पहुंचते ही वहां पर आपको Link Aadhar का ऑप्शन मिलेगा उसे पर क्लिक करना होगा।

STEP 3 :- फिर आप एक नया पेज पर पहुंचोगे जहां पर आपको अपना पैन कार्ड का नंबर और आधार कार्ड का नंबर फील करके नेक्स्ट करना होगा।

STEP 4 :- नेक्स्ट करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया मैसेज ओपन होगा जहां पर आपको “Continue to pay through PayTax”. पर क्लिक करना होगा।

STEP 5 :- फिर आपको दोबारा से अपना पैन कार्ड का नंबर फिल करना है और अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और कंटिन्यू कर देना है। फिर आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे OTP को फिल करके कंटिन्यू कर देंगे।

STEP 6 :- फिर आपके सामने पेमेंट का method शो करेगा जिसमें आपको Income Tax पर सलेक्ट करके कंटिन्यू करना होगा।

STEP 7 :- फिर आपकोएसेसमेंट ईयर सेलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा जहां पर आपको 2026 से 2027 सेलेक्ट करना है और payment type, में (Other Receipts 500) सेलेक्ट करके कंटिन्यू करना है।

STEP 8 :- फिर आपके सामने ₹1000 का receipt ओपन होगा जहां आपको कंटिन्यू करके UPI or Net Banking के थ्रू अपने 1000 रुपए का पेमेंट done करना होगा।

STEP 9 :- Payment कंप्लीट करते हैं आपका चालान का रिसिप्ट download करने का ऑप्शन आ जाएगा जिसे आप download करके अपने पास रख सकते हो।

STEP 10 :- चलन pay करने के बाद फिर आपको 1 से 2 घंटे के बाद वापस से इस पोर्टल पर आकर लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

STEP 11 :- फिर वापस से अपने PAN नंबर और AADHAR नंबर को इंटर करके वैलिडेट पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक मैसेज ओपन होगा जहां पर आपका चालान नंबर और आपका BSR Code लिखा होगाआपको कंटिन्यू पर वापस से क्लिक कर देना है।

STEP 12 :- फिर आपको अपना नाम और अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और लिंक आधार पर क्लिक करना है , आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उस OTP को दर्ज करके कंटिन्यू करना है।

STEP 13 :- OTP दर्ज करते ही आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने का request सक्सेसफुली पूरा हो जाएगा। कुछ घंटे के बाद आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड आपस में लिंक हो जाएगा और मैसेज के माध्यम से आपको बता भी दिया जाएगा।

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!