Aadhaar Card Address Change Online :- आज के समय में हमारे आधार कार्ड में एड्रेस गलत होना आम बात हो चुका है क्योंकि लोग समय समय पर घर बदलते हैं। और इसी चीज को देखते हुए सरकार ने आधार कार्ड में address को सुधार करवाना अब पहले से कई ज्यादा आसान कर दिया है।आप Head of Family (HOF) के माध्यम से खुद से अपने आधार कार्ड में address को सुधार कर सकते हैं।
आधार में Address सुधार करने की पूरी प्रक्रिया
STEP 1 :- सबसे पहले नीचे दिए गए LINK पर क्लिक करके UIDAI के ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा।
STEP 2 :- Login पर क्लिक करके आपको अपने आधार नंबर और कैप्चा इंटर करके OTP के थ्रू लॉगिन करना होगा।

STEP 3 :- Login करते ही आपके सामने address update का एक ऑप्शन मिलेगा उसे पर क्लिक कर देना है।

STEP 4 :- फिर Update Aadhaar Using Head of Family (HOF) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

STEP 5 :- फिर आपको अपने पिता का आधार नंबर दर्ज करना है, और डॉक्युमेंट टाइप में जो भी डॉक्यूमेंट आपके पास हो उसे सलेक्ट करके उस डॉक्यूमेंट के फोटो को अपलोड कर देना है। और उस फोटो का साइज 2MB से कम होना चाहिए।

STEP 6 :- उसके बाद आपको ₹75 का online payment कर देना है। Payment करते ही आपको स्लिप मिल जाएगा जिसमें आपका SRN नंबर लिखा होगा।

STEP 7 :- फिर अपने आधार कार्ड को Logout करके, आपको वापस से Login के पेज पर आना है, और अपने Father के आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर उनके आधार कार्ड को Login कर लेना है।
STEP 8 :- Login के बाद My Head of Family Request (HOF) का ऑप्शन दिखेगा उसे पर क्लिक करना है।

STEP 9 :- फिर अपने स्लिप का SRN नंबर इंटर करके Accept कर देना है।

STEP 10 :- 30 दिनों के अंदर आपके आधार कार्ड का Address Change होकर आपके पिता के आधार कार्ड में जो Address होगा वह Address आपका आधार कार्ड पर अपडेट कर दिया जाएगा।
ध्यान रहे यह काम आपको तभी करना है जब आपको अपने आधार कार्ड के एड्रेस को हटाकरके अपने पिता के आधार कार्ड के एड्रेस को अपना एड्रेस बनाना हो तब।
